मण्डी: आईटीआई सुंदरनगर में 22 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट, विभिन्न ट्रेड के युवाओं को मिलेगा अवसर

सुंदरनगर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे संस्थान परिसर में गार्डेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, करतारपुर, जालंधर, पंजाब द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में ट्यूनर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, सीएनसी ऑपरेटर, फिटर, वुड वर्क टेक्निशियन, फॉर्जिंग, एमएमवी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से पासआउट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मासिक वेतन के साथ-साथ पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, निःशुल्क आवास एवं भोजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ दसवीं एवं आईटीआई के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा विशेष रूप से फॉर्म भरने एवं लिखित परीक्षा हेतु अपना बाॅल पैन साथ लाना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार दूरभाष नंबर 9115122700 पर संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed