ताज़ा समाचार

मण्डी: जिला स्तरीय किसान मेला पधर के समापन समारोह में मंत्री राजेश धर्माणी होंगे मुख्यातिथि

पधर: जिला स्तरीय किसान मेला पधर के समापन समारोह में माननीय नगर एवं ग्राम योजनाएं, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि मेला समापन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री राजेश धर्माणी समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।

एसडीएम ने बताया कि समापन समारोह से पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री आईटीआई पधर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही संस्थान परिसर में बनने वाले नए वर्कशॉप ब्लॉक का भूमिपूजन भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत राजेश धर्माणी पधर मेले में देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा की अगुवाई में निकाली जाने वाली अंतिम भव्य जलेब की अगुवानी करेंगे। इसके बाद मेला स्थल पर ध्वज अवरोहण की रस्म के साथ जिला स्तरीय किसान मेला पधर का विधिवत समापन किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed