शिमला: चेस्टर हिल मामले को लेकर CPIM ने सरकार पर फिर निशाना साधा..

शिमला: चेस्टर हिल मामले को लेकर CPIM ने सरकार पर फिर निशाना साधा है। CPIM ने एक बार फिर से कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता को तुरंत पद से हटाने की मांग दोहराते हुए उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पूरे मामले में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।
शिमला में पत्रकार वार्ता में CPIM राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि चेस्टर हिल मामला बहुत गंभीर है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता के आदेशों को 6 अप्रैल को रद्द करने के आदेश दिए हैं। नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त हुई है। निष्पक्ष जांच के लिए मुख्य सचिव को तुरंत पद से हटाया जाए और पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच करवाई जाए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जीरो टॉलरेंस टू करप्शन की बात करते हैं, लेकिन अपने मुख्य सचिव पर लगे आरोपों पर मंत्रियों सहित पूरी सरकार खामोश है। CPIM ने आरोप लगाया कि संजय गुप्ता ने पंजाब में कम दामों में कई बीघा जमीन खरीदी है जिसकी वर्तमान में 300 करोड़ रुपए मार्केट वैल्यू है। 
उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि CPIM अन्य पार्टियों की तरह राजनीति करने के लिए मुद्दा नहीं उठाते, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है जब तक सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तबतक वे मामले को उठाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed