मोहाली/: मुल्लांपुर: 102 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना पंजाब ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया बैशाखी पर्व
मोहाली/: मुल्लांपुर: 102 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना पंजाब ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया बैशाखी पर्व
मोहाली/: मुल्लांपुर: 102 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना पंजाब ने मुल्लांपुर स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत नागरिकों के साथ बैशाखी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। युनिट बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव सिन्हा ने सभी उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी तथा युनिट की ओर से भेंट वितरित किया। बैसाखी का त्योहार नई शुरुआत और खुशियों का प्रतीक है, और 102 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना (पंजाब) द्वारा मुल्लांपुर के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ इसे मनाना एक बेहद सराहनीय कदम है। सेना के जवानों ने न केवल उनके अकेलेपन को दूर किया, बल्कि उन्हें यह अहसास भी कराया कि समाज और देश उनके साथ खड़ा है। ऐसे आयोजन पीढ़ीगत फासले को कम करते हैं और हमारे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।