कृषि विभाग में विकास खंड स्तर पर पंहुचा प्राकृतिक मक्की का आटा – उप कृषि निदेशक

पालमपुर:  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तथा किसानों को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए प्राकृतिक खेती की विधि से उगाये गए मक्की, धान व हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक जिला काँगड़ा डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि इसी कड़ी में प्राकृतिक खेती के उत्पाद उपभोक्ताओं को भी सस्ती दरों से मिलें इसलिए इनकी बिक्री कृषि विभाग के माध्यम से की जा रही है

डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि गेहूं का आटा व दलिया कृषि विभाग के कार्यालयों में पहले से ही उपलब्ध करवा दिया गया था और अब मक्की का आटा भी कृषि विभाग के विकास खंड स्तर के कार्यालयों में उपलब्ध हो गया है अब कोई व्यक्ति किसी भी मात्रा में यह मक्की का आटा या दलिया खरीद सकते हैं I उन्होंने कहा कि गेहूं का आटा 5 किलो और दलिया आधा किलो की पैकिंग में, जबकि मक्की का आटा 1 किलो की पैकिंग में उपलव्ध है

उन्होंने बताया कि अब मक्की का आटा छोटी पैकिंग में उपलब्ध है इसलिए छोटे उपभोक्ताओं को भी यह आटा खरीदने की सुविधा रहेगी I प्राकृतिक खेती के मक्की के आटे का कुल मूल्य 60 रूपये प्रति किलो है लेकिन सभी उपभोक्ताओं के लिए यह आटा अनुदान पर 55 रूपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध रहेगा I यदि किसी उपभोक्ता को मक्की के आटे की अधिक मात्रा में आवश्यकता हो तो उप कृषि निदेशक के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं I

सम्बंधित समाचार

Comments are closed