खेतों में फसलों की गिरदावरी अब डिजिटल सर्वे के माध्यम से होगी – डॉ. कुलदीप धीमान

कृषि विभाग की किसानों से अपील- सर्वे कर्मियों को खेत तक पहुँचाने में आवश्यक सहयोग दें

पालमपुर: खेतों में फसलों की गिरदावरी अब डिजिटल सर्वे के माध्यम से होगी। उप-निदेशक कृषि जिला कांगड़ा डॉ. कुलदीप धीमान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला में आजकल खेत स्तर पर उगाई जा रही फसलों का डिजिटल माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है I इसमें फसल का प्रकार, बोया गया क्षेत्रफल, फसल की अवस्था आदि जानकारी मोबाइल के माध्यम से डिजिटल ऐप द्वारा दर्ज की जाती है। सर्वे कर्मी गिरदावरी के पुराने तरीके की तरह घर घर जा कर यह जानकारी मोबाइल एप में एकत्रित कर रहे है ।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग इस संपूर्ण प्रक्रिया का नोडल विभाग है। कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी सहयोगी एवं ऐप आधारित सर्वे टीम इस कार्य में जुटे हुए हैं I उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वह सर्वे कर्मियों को खेत तक पहुँचाने में आवश्यक सहयोग दें I यह एकत्रित डेटा उनके हित में उपयोग किया जाएगा I

उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे करने से फसल, क्षेत्र एवं उत्पादन का सटीक और वास्तविक समय का डेटा प्राप्त होगा। फसल बीमा, आपदा राहत, न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और पारंपरिक सर्वे पद्धति (गिरदावरी) में होने वाली त्रुटियों को कम किया जा सकेगा

डॉ. धीमान ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि सर्वे के दौरान वह अपनी भूमि, फसल एवं बुवाई से संबंधित पूर्ण विवरण साझा करें I उन्होंने ग्राम स्तर के राजस्व अधिकारियों से भी अनुरोध किया है की वह सर्वे कर्मियों को भूमि अभिलेखों की सही जानकारी उपलब्ध करवाएं I

सम्बंधित समाचार

Comments are closed