ताज़ा समाचार

धर्मशाला : ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस-एबीवीपी में झड़प..

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा परिसर तपोवन जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगों के समर्थन में उग्र प्रदर्शन किया।  इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

युवा बैरिकेट्स के सामने प्रदर्शन कर रहे थे और विधानसभा तक जाने की जिद में थे, इस बीच पुलिस कर्मी युवाओं को शांत करते रहे और युवा नारे लगाते रहे। काफी देर तक नारेबाजी चलती रही। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओ में धक्का मुक्की हो गई, जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता और पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए।

अंत में एबीवीपी के कुछ पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भीतर भेजा गया। इसके बाद से सड़क को करीब दो बजे के बाद बहाल करवाया गया। मौके पर एसपी कांगड़ा, एएसपी और डीएसपी भी मौजूद रहे।

शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा—तीनों मोर्चों पर सरकार पूरी तरह फेल! अब छात्राओं पर लाठीचार्ज… सुक्खू सरकार का असली चेहरा सामने!” – नैंसी अटलअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि आज परिषद द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान सरकार का क्रूर और बर्बर चेहरा सामने आ गया। विद्यार्थियों की आवाज़ उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिमाचल की सुक्खू सरकार ने आज छात्राओं पर लाठीचार्ज करवाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। कई छात्राओं को पुलिस कर्मियों ने लातों और डंडों से मारा, जिससे दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

नैंसी अटल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकार ने हिमाचल के युवाओं को सिर्फ तंग किया है—शिक्षा व्यवस्था को खोखला किया, विश्वविद्यालयों को नेतृत्वहीन छोड़ा, नौकरियों का झूठा सपना दिखाया, कानून व्यवस्था को ध्वस्त किया—और अब छात्राओं पर हमला करवाकर अपनी मानसिकता साफ कर दी है। यह सरकार डरपोक है, कमजोर है और विद्यार्थियों की बढ़ती आवाज़ से घबराई हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed