विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला उपमंडल में एयरो-स्पोर्ट्स और हवाई गतिविधियों रहेगा कड़ा नियंत्रण – एडीएम
विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला उपमंडल में एयरो-स्पोर्ट्स और हवाई गतिविधियों रहेगा कड़ा नियंत्रण – एडीएम
धर्मशाला: अतरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अधिकारी शिल्पी बेक्टा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक निर्धारित हिमाचल प्रदेश के विधान सभा सत्र के चलते जिला कांगड़ा आने वाले मंत्रियों, अधिकारियों, वीवीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च सतर्कता बनाए रखना अनिवार्य है। इस अवधि के दौरान आवाजाही में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए, उप-मंडल धर्मशाला के अधिकार क्षेत्र में, सभी एयरो-स्पोर्ट्स और हवाई गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण रखने का निर्देश गए हैं ताकि किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध संचालन को रोका जा सके।
उन्होंने बताया है कि जिला कांगड़ा में उप-मंडल धर्मशाला के अधिकार क्षेत्र को छोड़कर एयरो-स्पोटर््स और हवाई गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हालांकि, जन सुरक्षा और संरक्षा के हित में जहां भी आवश्यक समझा जाएगा, कड़ी निगरानी और समय पर निवारक कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।