हिमाचल: चूड़धार यात्रा पर एक दिसंबर से पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। यह प्रतिबंध अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान यदि कोई यात्रा पर जाता है तो उसके खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा। उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जन हित को देख कर प्रशासन ने कपाट बंद होने के बाद यह निर्णय लिया है। प्रतिबंध के बाद यदि कोई चूड़धार कर यात्रा पर निकला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।