एचआरटीसी में चालकों व परिचालकों के 1439 पद रिक्त, चयन प्रक्रिया जारी : परिवहन मंत्री

लाहौल-स्पीति : 6 सितंबर से इन मार्गों पर बस सेवाओं का शुरू होगा संचालन…

लाहौल-स्पीति : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग द्वारा आम जनता की सुविधा हेतु 6 सितंबर  से विभिन्न मार्गों पर बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

इन मार्गों में केलांग–शिशु/धुंधी (सुबह 8:15 बजे एवं शाम 5:00 बजे), केलांग–दारचा (सुबह 8:00 बजे, दोपहर 12:30 बजे और शाम 5:30 बजे), केलांग–उदयपुर (सुबह 7:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और शाम 5:00 बजे), उदयपुर–केलांग (सुबह 7:45 बजे, दोपहर 2:30 बजे और शाम 4:15 बजे) तथा उदयपुर–सलग्रा (शाम 5:00 बजे) शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष किरण भड़ाना ने बताया कि बसों का संचालन मौसम और सड़कों की स्थिति पर निर्भर करेगा तथा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा करने से पहले स्थानीय स्तर पर बस सेवा की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यह व्यवस्था आम जनता, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा और आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed