धर्मशाला : आज डीआरडीए हॉल, धर्मशाला में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के पंजीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय सम्भ्याल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिला कांगड़ा के समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना तथा इसके प्रचार-प्रसार हेतु रणनीति तैयार करना था। उप निदेशक ने सभी अधिकारियों को इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।