CBSE 10th Result 2020: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित...हिमाचल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

नई दिल्ली:सीबीएसई बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। सीबीएसई ने पहले 12वीं के नतीजे जारी किए थे उसके बाद अब बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया है।

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 93.60 प्रतिशत की तुलना में 0.06 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में बहुत अधिक अंतर नहीं है। सीबीएसई दसवीं का पास प्रतिशत 93.66 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 92.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं:-

cbse.gov.in.
results.cbse.nic.in.
cbseresults.nic.in.

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में 199944 स्टूडेंट्स (8.43%) को 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिले हैं। जबकि, 45516 विद्यार्थियों (1.92%) ने 95% से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं।

CBSE Result 2025 Class 10: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट स्कूल वाइज:-

नवोदय विद्यालय (जेएनवी)- 99.49%

केवीएस (केंद्रीय विद्यालय)- 99.45%

इंडिपेंडेंट/ प्राइवेट- 94.17%

एसटीएसएस- 91.53%

सरकारी- 89.26%

गवर्नमेंट एडेड- 83.94%

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे मंगलवार, 13 मई को घोषित कर दिए हैं। 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है। बता दें कि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं तो वहीं लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 85.70 रहा। सबसे ज्यादा पास पार्सेंटेज विजयवाड़ा में 99.60 रहा। स्टूडेंट अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 12वीं स्टेट वाइज रिजल्ट 2025

अरुणाचल प्रदेश – 79.02%, असम – 90.41%, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 92.54; आंध्र प्रदेश- 99.51; बिहार- 78.83; छत्तीसगढ़- 82.17; चंडीगढ़- 90.91; दमन और दीव- 95.54; दिल्ली- 95.23; दादरा और नगर हवेली- 92.22; विदेशी स्कूल- 94.67; गोवा- 98.06; गुजरात- 92.96; हरियाणा- 91.04; हिमाचल प्रदेश- 92.76; झारखंड- 88.16; जम्मू और कश्मीर- 94.75; कर्नाटक- 95.95; केरल- 99.32; लद्दाख- 52.46; लक्षद्वीप- 100; मेघालय- 95.23; मणिपुर- 86.78; मध्य प्रदेश- 82.46; महाराष्ट्र- 90.68; मिजोरम- 87.48; नागालैंड- 95.31; ओडिशा- 78.74; पंजाब- 92.47; पुडुचेरी- 90.39; राजस्थान- 89.47; सिक्किम- 89.41; त्रिपुरा- 73.31; तेलंगाना- 99.73; तमिलनाडु- 98.48; उत्तराखंड- 86.15; उत्तर प्रदेश- 80.10; पश्चिम बंगाल- 89.16

CBSE Result 2025 Class 12: सीबीएसई 12 वीं रिजल्ट स्कूल वाइज:-

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) NVS स्कूल्स के कितने बच्चे पास हुए- 99.29%
केंद्रीय विद्यालय (KVS) – 99.05%
STSS- 98.96%
सरकारी सहायता प्राप्त (गवर्नमेंट एडेड)- 91.57%
सीबीएसई के सरकारी स्कूल का रिजल्ट- 90.48%
इंडिपेंडेंट स्कूल्स (प्राइवेट स्कूल्स)- 87.94%

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed