अशोक गहलोत बोले- विपक्षी पार्टियों को अपना दुश्मन मानती है मोदी सरकार; गांधी परिवार को जानबूझकर बना रही निशाना

शिमला:  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत  ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश में आतंक मचा रखा है। विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। ईडी के माध्यम से कैसे शासन होता है, वह हम देख रहे हैं। ईडी ने लगभग 193 केस बनाए हैं, जिसमें वह केवल दो केस ही साबित कर पाए। 98 प्रतिशत केस विपक्षी पार्टियों पर बनाए हुए हैं। उन्होंने सीबीआई, ईडी व आयकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अशोक गहलोत  ने कहा कि ये तीनों प्रतिष्ठित जांच एजेंसियां है, जिन पर देश को गर्व होना चाहिए। केंद्र सरकार इन का दुरुपयोग कर रही है। इतिहास में आज तक ऐसा दुरुपयोग नहीं हुआ है।

शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वे विपक्षी पार्टियों को अपना दुश्मन मानती है। कांग्रेस ने आजादी के बाद कई साल शासन किया और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया। गहलोत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का केस गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए खोला गया है। राहुल गांधी से केंद्र सरकार घबराई हुई है। देश का हर नागरिक जानता है कि इस आजादी में गांधी परिवार का कितना योगदान रहा। नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की शुरुआत वर्ष 1937 में हुई। एसोसिएट जनरल पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनाकर इसका प्रकाशन शुरू किया गया। पंडित नेहरू ने आजादी के आंदोलन को गति देने के लिए इसे शुरू किया। हिंदी में नवजीवन और उर्दू में भी इसका प्रकाशन शुरू किया। आर्थिक हालात के कारण नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद हो गया। उस घाटे से उभारने के लिए कांग्रेस ने कंपनी की मदद की और 100 ट्रांजेक्शन से 10 साल में 90 करोड़ दिए और यंग इंडिया के नाम से नई कंपनी बनाई गई। अब सोची समझी साजिश में समाचार पत्र और कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में केस कराने वाले सुब्रमण्यम स्वामी पीछे हट गए है।  ईडी ने केस बंद कर दिया था। अब गांधी परिवार को निशाना बनाने के लिए फिर से जांच शुरू हुई है।   कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ चार्चशीट दायर करना पूरी तरह से बदले की भावना से की कार्रवाई है। यह बहुत दुखद है। कहा कि फासीवादी ताकतें देश की सत्ता में बैठ गई हैं। इससे देश के लोकतंत्र को खतरा पैदा हो रहा है। देख किस दिशा में जाएगा, कोई नहीं जानता। इन हालातों में देश में भय का माहाैल है। देश में ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है जोकि देश हित में नहीं है।  गहलोत ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पार्टी हाईकमान ही फैसला लेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed