शिमला: महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी का विरोध; क्षत्रिय संगठन ने किया प्रदर्शन
शिमला: महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी का विरोध; क्षत्रिय संगठन ने किया प्रदर्शन
शिमला: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के क्षत्रिय योद्धा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान का देश भर में विरोध हो रहा है। शिमला में भी देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने सचिवालय के पास समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने सांसद का पुतला जला कर विरोध जताया। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि वीर योद्धाओं के सम्मान में संगठन सड़कों पर उतरा है। जिनका कोई इतिहास नहीं है, वे योद्धाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने 12 अप्रैल को बड़ी संख्या में शिमला से आगरा कूच की चेतावनी दी।