शिक्षकों के तबादले को निष्पक्ष और पारदर्शी नीति बनाए सरकार: हाईकोर्ट

संजौली मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट ने नगर निगम को 6 हफ्ते में अनुपालन के दिए आदेश

हिमाचल: प्रदेश हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले को लेकर आज सुनवाई हुई। संजौली मस्जिद के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों  ने नगर निगम शिमला के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर रखी थी। जिस पर हाइकोर्ट ने नगर निगम शिमला को मामले में छह हफ्ते के भीतर अनुपालन के आदेश जारी किए है।  अदालत ने स्पष्ट किया कि इस अवधि के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासियों के वकील जगत पाल ने बताया कि हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम को आदेशों के पालन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि यदि निर्धारित समय जो कि 8 मई को पूरा होगा तक आदेशों का पालन नहीं हुआ, तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed