पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

हिमाचल : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार..

हिमाचल : बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में  पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से मुख्य शूटर सागर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे सागर को पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर नजफगढ़ में एक दोस्त के घर से पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह वहीं छिपा हुआ है, जिसके बाद विशेष टीम ने छापा मारकर उसे धर दबोचा। हालांकि, इस मामले में अब भी तीन शूटर और एक स्थानीय आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed