ताज़ा समाचार

मण्डी : छोटी काशी में जमकर उड़ा गुलाल

हिमाचल : प्रदेश की छोटी काशी मंडी में शनिवार को ‘रंगोत्सव मंडी 2025’ के रूप में होली का भव्य आयोजन किया गया।  छोटी काशी मंडी के लोगों ने वीरवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। गली मोहल्लों में लोग डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पर्व को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंगोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह से इस रंगोत्सव में शिरकत की। सादी वर्दी और ड्यूटी वर्दी में पुलिसकर्मी पूरे आयोजन पर नजर रखे हुए थे। चौहटा से विक्टोरिया के बीच यातायात वन-वे किया गया था। सेरी चानणी मैदान में भारी संख्या में लोग पहुंचे और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। इसके साथ ही लोग राज माधव मंदिर भी गए और वहां विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गुलाल लगाया।

इस दौरान पारंपरिक और आधुनिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। परंपरागत अबीर-गुलाल उड़ाकर रंगों का त्योहार मनाया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed