बागवानों- किसानों व बेरोज़गारों की बजट में अनदेखी – प्रतिभा सिंह

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि बजट में पहाड़ी राज्यों विशेष तौर पर हिमाचल के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।
बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी आर्थिक नही दी और न ही  आगामी बजट में प्रदेश को कोई नई विकास योजना ही दी है। प्रदेश के सेब बागवानों किसानों को भी कोई राहत इस बजट में नहीं है। बजट में कांग्रेस शासित  राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है जबकि विहार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उसे बजट में प्रमुखता दी गई है।
उन्होंने बजट को पूरी तरह जन विरोधी, किसान,बागवान व कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा है कि बजट से देश को बहुत ही निराशा हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed