नाहन शहर केे आस पास के क्षेत्र में 11 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

अब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की जी.पी.एफ. स्टेटमैंट बोर्ड की वैबसाईट पर उपलब्ध : अनुराग पराशर

  • वैबसाईट में अपलोड जी.पी.एफ. विवरणी को समझा जाएगा मान्य
  • इस वर्ष से लिखित जी.पी.एफ. विवरणी लेखा अधिकारी (निधि) की तरफ से नहीं की जाएगी जारी
  • जी.पी.एफ. विवरणी डाउनलोड करते समय कर्मचारी का पासवर्ड उसका जी.पी.एफ. नम्बर ही होगा

 

बिजली बोर्ड के उप निदेशक (लोक सम्पर्क) अनुराग पराशर

बिजली बोर्ड के उप निदेशक (लोक सम्पर्क) अनुराग पराशर

शिमला : हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड लिमिटेड के सभी कर्मचारियों की वित्त वर्ष 2015-16 की सामान्य भविष्य निधि विवरणी (जी.पी.एफ. स्टेटमैंट) को हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड लिमिटेड की वैबसाईट www.hpseb.com में अपलोड कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक (लोक सम्पर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि बोर्ड लिमिटेड के सभी कर्मचारी अब अपनी जी.पी.एफ. विवरणी (जी.पी.एफ. स्टेटमैंट) बोर्ड लिमिटेड की वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। वैबसाईट में अपलोड जी.पी.एफ. विवरणी को मान्य समझा जाएगा। इस वर्ष से लिखित जी.पी.एफ. विवरणी लेखा अधिकारी (निधि) की तरफ से जारी नहीं की जाएगी। जी.पी.एफ. विवरणी डाउनलोड करते समय कर्मचारी का पासवर्ड उसका जी.पी.एफ. नम्बर ही होगा, जिसे वह तुरन्त बदल भी सकता है।

यदि किसी कर्मचारी को लगता है कि उसकी जी.पी.एफ. विवरणी में कोई गलती है, तो वह तुरन्त अपने नियन्त्रण अधिकारी के माध्यम से लिखित में लेखा अधिकारी (निधि), हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड, शिमला को निवेदन कर सकता है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *