ताज़ा समाचार

हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मचारियों की मुख्यमंत्री से हुई बैठक

शिमला:  प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता के संयुक्त मोर्चा को आज सुबह प्रदेश सरकार द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया। मोर्चा के अधिकतर पदाधिकारियों के शिमला से बाहर होने से इस तत्काल बैठक में ई. लोकेश ठाकुर व हीरा लाल वर्मा ही भागीदारी कर पाए। यह बैठक आज मुख्यमंत्री से उनके आवास ओक ओवर में हुई। बैठक बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और मोर्चा द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने चर्चा में लाए गए मुद्दों पर बिजली बोर्ड प्रबंधन को 11 नवंबर को संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों से बैठक कर सरकार के पास पक्ष रखने के भी निर्देश दिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed