साइबर क्राइम

हमीरपुर में रिटायर्ड कर्मी से साइबर ठगी…खाते से उड़ गए 16 लाख

हमीरपुर: जिला हमीरपुर में साइबर ठगों ने एक रिटायर कर्मचारी को ठगी का शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी गांव दुलेड़ा, डाकघर हमीरपुर का रहने वाला है। जिनके साथ साइबर ठगी हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के मोबाइल पर कोई लिंक आया और इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गई। जानकारी साझा करने के बाद शातिरों ने व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 16 लाख रुपए गायब कर दिए। बैंक खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज प्राप्त होने पर व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि एक व्यक्ति के खाते से 16 लाख रुपए निकाले गए हैं। साइबर ठगी का यह मामला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज किया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने लोगों से साइबर ठगों के झांसे में न आने की अपील की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed