हिमाचल: प्रदेश के ‘बिस्मिल्लाह खान’ सूरजमणि का निधन..

मण्डी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के शहनाई वादक सूरजमणी का निधन हो गया हैबीमारी के चलते उन्होंने देर रात बिलासपुर एम्स में अंतिम सांस लीयहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया और फिर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. सूरजमणि को हिमाचल प्रदेश का बिस्मिल्लाह खान कहा जाता था।

 मंडी जिले के चच्योट निवासी सूरजमणि ने देश-विदेश में अपनी कला की छाप छोड़ी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं की शुरुआत उनकी शहनाई से होती थी। वे हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां के नाम से विख्यात थे। सूरजमणि कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 63 वर्ष की आयु में उन्होंने एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके घर में पत्नी के अतिरिक्त दो बेटे हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शहनाई वादक सूरजमणि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed