प्रो.धूमल की हिमाचल को “सर्वश्रेष्ठ” बनाने की घोषणा

प्रो.धूमल की हिमाचल प्रदेश को “सर्वश्रेष्ठ” बनाने की घोषणा

प्रो.धूमल की हिमाचल प्रदेश को “सर्वश्रेष्ठ” बनाने की घोषणा

शिमला: प्रेम कुमार धूमल की घोषणा का स्वागत् करते हुए भाजपा नेताओं एवं पूर्व मन्त्रियों सर्व गुलाब सिंह ठाकुर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, रविन्द्र सिंह रवि, नरेन्द्र ब्राग्टा ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि धूमल ने हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश को सर्वोच्च सथान पर लाने की घोषणा की है यह प्रशंसनीय है, अनुकरणीय है। पूर्व मन्त्रियों ने धूमल के उस ब्यान का भी स्वागत् किया जिसमें उन्होंने बदले की भावना से काम ना करने की वकालत की है।

पूर्व मन्त्रियों ने कहा कि वर्तमान सरकार का अधिक समय व अधिकारियों की ताकत का अधिक हिस्सा केवल बदले की भावना से कार्य करने में व्यतीत हो रहा है। इस प्रक्रिया को बन्द करना होगा। पूर्व मन्त्रियों ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में अव्वल रहा। हिमाचल प्रदेश को 100 नैश्नल हाईवे मिले, हिमाचल प्रदेश विकास के नाम पर प्रथम स्थान पर आंका गया और आज हिमाचल प्रदेश 16वें स्थान पर आंका गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व मन्त्रियों ने वर्तमान कांग्रेस सरकार में चल रही रस्सा-कस्सी को भी जनता के लिए घातक बताते हुए कहा कि बाली, सुधीर, मुकेश, ठाकुर कौल सिंह व विद्या स्टोक्स सभी शक्ति परिक्षण में लगे हैं।

बाली ने रैली करके बाजी मार ली तो मुख्यमन्त्री व सुधीर का रक्त चाप बढ़ गया और रैली होने की सूचना से ही मुकर गए। विद्या स्टोक्स जी ने प्रदेश की सूखे की स्थिति से निपटने की बजाऐ ठियोग में रैली करके अगला चुनाव लडने की घोषणा करना ही बेहतर समझा तो बाली जी उन्हें नसीहत दे गए की अब तो रिटायर होने का वक्त है। मुकेश अग्निहोत्री पूरे प्रदेश का विकास न करके केवल हरोली को ही हिमाचल समझ बैठे हैं और वहीं से उनके राजनैतिक बाणों की बौछार चली है।

भाजपा नेताओं ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, बेरोजगार सड़कों पर मारा-मारा फिरने को मजबूर है, किसान बेहाल है परन्तु सरकार माला-माल है, भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है, बदला-बदली-अत्याचार सिर चढ़ कर बोल रहा है और मुख्यमन्त्री केवल तलवारें लहरा कर दुश्मनों को ललकारने में लगे हैं वह चाहे कांग्रेस पार्टी के हो या विरोधी दलों के हो।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *