चंबा के शिक्षक सुनील कुमार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

शिमला: शिक्षक दिवस पर हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के रसायन प्रवक्ता सुनील कुमार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। यह जिला चंबा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का पल है कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश से सुनील कुमार एकमात्र शिक्षक हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। बचपन में पोलियो का टीका सही न बैठने पर टांग में उत्पन्न हुई समस्या को नजरअंदाज कर दिव्यांग सुनील ने पीछे मुडकर नहीं देखा तथा शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उनकी इस कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज सुनील को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।सुनील ने खुशी की इजहार करते हुए कहा कि आज वे बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने अपने करियर में कभी विकलांगता को आड़े नहीं आने दिया तथा आज उनकी इस मेहनत के लिए ही शायद उनका इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ। उन्होंने भविष्य में अपने जिला तथा स्कूल का नाम रोशन करने के लिए और मेहनत करने की बात कही है। यहां यह भी बता दें कि पिछले पांच

सालों में सुनील चंबा जिला के तीसरे शिक्षक होंगे जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इससे पहले विकास महाजन तथा युद्धवीर टंडन को भी यह पुरस्कार मिल चुका है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed