हिमाचल: मानसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामा हुआ और विपक्ष ने वाकआउट किया। लेकिन थोड़ी देर बाद विपक्ष सदन में लौटा आया।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा नियम 67 के तहत सदन की कार्यवाही स्थगित कर कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की।

विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर नियम 67 के तहत एक स्थगन प्रस्ताव दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर नहीं किया। इस पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। नोकझोंक के बीच विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार में गुंडाराज और माफियाराज को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश में दिन दिहाड़े मर्डर और रेप की घटनाएं हो रही हैं और सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है।

जिसके जवाब में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नियम 67 के तहत चर्चा इमरजेंसी हालात में होती है और जिन घटनाओं की बात की जा रही है, उसमें सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है। हमारी सरकार कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने बद्दी की घटना को दुखद बताते हुए नियम 67 के नोटिस को रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि आज सत्र का पहला दिन है और बहुत से महत्वपूर्ण विषय हैं। जिस पर नाराज विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed