चंबा : जम्मू की महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत

चंबा : जिला चंबा में जम्मू की एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय दर्शना देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी कठान तहसील अरनास जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। जानकारी अनुसार मिंधल माता मंदिर के लिए छड़ी यात्रा के दौरान महिला गांव में पहुंची थी। यहां किराये पर कमरा लेकर रात को रुकी थी।

पुलिस के अनुसार, मिंधल माता यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालु की गहरी खाई में गिरकर मौत हुई है। महिला जम्मू की बताई जा रही है। बुधवार को महिला ने गांव में एक कमरा किराये में लिया। मध्यरात्रि शौच करने के लिए महिला उठकर बाहर गई, लेकिन अचानक पैर फिसलने के कारण वह करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाल कर किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पुलिस देखरेख में महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed