हिमाचल: प्रतिभा सिंह ने किए देहरा व हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
हिमाचल: प्रतिभा सिंह ने किए देहरा व हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने देहरा व हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी नेहरण पुखर को देहरा व सुनील कुमार निवासी गोपाल नगर को हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।