हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: 20 अप्रैल को भी आंधी-तूफान का येलो अलर्ट… 

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं कई भागों में अंधड़ चलने से नुकसान हुआ है। शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 20 अप्रैल के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 24 अप्रैल तक मौसम खराब होने की संभावना जताई है। 24 अप्रैल को उच्च पर्वतीय एक-दो  स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed