राकेश सिंघा द्वारा दिए गए बयान असत्य, गलत और राजनीति से प्रेरित : डॉ. बिंदल

कांग्रेस को लोकसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं -बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है, 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है।
अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले हैं और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें।

इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है जिसके कारण आज कांग्रेस को लोक सभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है कि अब क्या करना चाहिए।

भाजपा को पूरा विश्वास है कि आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे, हम आगे बढ़ रहे हैं और देश में हम 400 पार जाने वाले है।

बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नौमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है।
सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके हैं और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रतिएक विधान सभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed