सुक्खू सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है – हर्ष महाजन

शिमला: राज्यसभा सांसद डॉ. हर्ष महाजन ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंटरी बोर्ड से हमारे 6 विधायकों की टिकट फाइनल हुई है उसमें रवि ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंद्र दत्त्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और साथ ही देविन्दर कुमार भुट्टों भी शामिल हैं। उन्हांने कहा कि यह खुशी की बात है जिन्होंने हमारा साथ दिया और विधानसभा क्षेत्र सहित वोट दिया। आज भारतीय जनता पार्टी ने उन्हीं पर विश्वास दिला के उन्हीं को अपना नुमाइंदा बुलाया। दोबारा से इनको घोषित किया है। 

उन्होंने कहा कि सारी की सारी सीटें इस बार भारतीय जनता पार्टी की आएंगी और 6 विधायक जीतेंगे। 3 निर्दलीय विधायकां से भी उम्मीद और विश्वास है की भारतीय जनता पार्टी उनको अपने फोर्ट में लेगी।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब इलेक्शन का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की चार सीटें घोषित हो गई है और चारों की चार सीटें भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी को जाएंगी इसमें कोई शक की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधायकों के मतदान भी उसी दिन है जब हिमाचल में लोकसभा के लिए मतदान होंगे। यह सभी विधायक बहुत सक्षम है। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में 3-4 दफा जीते हुए हैं। हर्ष महाजन ने कहा कि यह जो ऐसा काम हुआ यह सुक्खू सरकार की नाकामयाबी से हुआ है। कभी सुख्खू इनको कालेनाग बोलते रहे। सुक्खू बोलते कि बिक गए हुए हैं। हर्ष महाजन ने कहा कि यह विधायक ना ही बिके है और ना ही कालेनाग हैं ये सभी सुक्खू से तंग आकर इन्होंने ऐसा किया है। 

उन्होंने कहा कि बिकने का तो सवाल ही नहीं उठता, ना ही खरीदने की जरूरत पड़ी। ना ऐसा कोई विचार था। इतना रोष सरकार के खिलाफ़ जिस तरह से ये सभी विधायक जिल्लालत भोग रहे थे और ये एक किस्म की सुक्खू की नाकामयाबी की वजह से सरकार अपने ही में बोझ में गिर गयी और अभी गिर जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह वर्तमान सुक्खू सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। यह सुक्खू सरकार की अपनी उपलब्धि है कि ये वह सरकार है राइट फ्रॉम द वेरी बिगिनिंग सुक्खू ने रोना रोया कि किसी के पास पैसा नहीं है और डवेल्पमेंट नाम की चीज़ खत्म कर दी। साथ ही नौजवानों की भर्तियां बंद हो गयी। हमीरपुर बोर्ड डिसॉल्व कर दिया। कोड ऑफ कंडक्ट लगने से पहले बहुत घोषणाए की उसके पूरा होने की गांरटी अभी तक नहीं। 

उन्होनें कहा कि यह सभी मांगे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही इसको करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed