हिमाचल:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार..

हिमाचल:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मण्डी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेतृत्व से चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व ने प्रतिभा सिंह  को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा गया है।

प्रतिभा ने कहा कि हमारा वर्कर निराश बैठा है। आज कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा जो पार्टी के लिए काम करेगा।  कार्यकर्ताओं की वजह से ही चुनाव जीते जाते हैं। कार्यकर्ता बहुत अहम रोल प्ले करते हैं कई बार सरकार को कहा कि इन्हें महत्व दिया जाए। मैं लगातार फील्ड में रही हूं।  कार्यकर्ताओं को महत्व देना बहुत जरूरी है।तभी हम सशक्त हो सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed