चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चंबा: कार नदी में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल: चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के बैरा स्यूल के पास नदी में एक ऑटो कार गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत होगी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक कार नकरोड से हिमगिरी की ओर जा रही थी।इस दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से बैरा स्यूल के पास नदी में समा गई, जिसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बैरा स्यूल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में उतरी। पुलिस ने वहां से शवों को बाहर निकाला। साथ ही एक अन्य घायल व्यक्ति को भी लोगों की सहायता से रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, यह हादसा कैसे हुआ है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed