शिमला: जैनब चंदेल ने कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी की नारी न्याय गारंटी

शिमला: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आज देश के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिका अर्जुन खड़गे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पांच  नारी न्याय गारंटी को प्रदेश को जारी किया।
इसमें महालक्ष्मी में गरीब परिवार की एक महिला को एक साल में एक लाख देने दूसरी गारंटी    आधी आबादी पूरा हक्क में केंद्र सरकार के कार्यलयों में नई नियुक्तियों में आधी नियुकितयां में महिलाओं की नियुकितयां, तीसरी गारंटी में नारी शक्ति सम्मान में आंगनवाड़ी, मिड डे वर्कर,आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दुगना योगदान, चौथी गारंटी अधिकार मैत्री गारंटी में देश की हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके अधिकारों को दिलाने के लिए अधिकार मित्र नियुक्त किये जाएंगे। पांचवी गारंटी में सावित्री बाई फुले होस्टल गारंटी में भारत सरकार के देश के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टलों का निर्माण कर इनकी संख्या को दुगना किया जाएगा।
जैनब चंदेल ने पत्रकार सम्मेलन में  कांग्रेस द्वारा जारी महिला उत्थान के लिए जारी पांच गारंटियों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता में  आते ही कांग्रेस इन गारंटीयों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला उत्थान के प्रति बचनबद्ध है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed