कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द, पार्टी से किया निष्कासित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में की घोषणा

शिमला : कांग्रेस के बाग़ी विधायकों की सदस्यता रद्द, सभी छह विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना फैसला सुनाया है। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के मुताबिक इन 6 विधायकों को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन 6 विधायकों ने दल बदल कानून का उल्लंघन किया है। एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत विधायकों पर की गई कार्रवाई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं इन 6 विधायकों को विधानसभा से बर्खास्त कर रहा हूं, जिसमें सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, इंद्रदत्त लखनपाल,  रवि ठाकुर और  चैतन्य शर्मा शामिल हैं। मेरे आदेश के बाद ये सभी हिमाचल विधानसभा के सदस्य नहीं होंगे।

बुधवार को स्पीकर कुलदीप पठानिया ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। एंटी डिफेक्शन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन विधानसभा अध्यक्ष होते हैं। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने एंटी डिफेक्शन ट्रिब्यूनल के समक्ष क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। वहीं बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील सत्य पाल जैन ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की ओर से स्पीकर के समक्ष पैरवी की थी। सत्य पाल जैन की दलील थी कि राज्यसभा चुनाव में होने वाली वोटिंग इस कानून के तहत नहीं आती है। कांग्रेस के मुताबिक इन 6 विधायकों ने दल बदल कानून का उल्लंघन किया है इसलिये इन सभी विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed