मण्डी जिला और बल्ह कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दिए त्यागपत्र

मण्डी : पूर्व मंत्री एवं मण्डी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी की ओर से बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए त्याग पत्र को सरकार व कांग्रेस हाईकमान की ओर से हल्के से लेने पर कार्यकर्ता नाराज हैं। अनदेखी पर बल्ह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। शुक्रवार को प्रकाश चौधरी के निवास पर हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रकाश चौधरी के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके समर्थन में सभी पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। कहा कि प्रतिभा सिंह की प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद हाईकमान ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया है। लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरित इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल कर दिए हैं। जिसमें यह भी कहा गया है कि अगर प्रदेश संगठन और सरकार में इसी तरह से अनदेखी जारी रहती है तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed