ताज़ा समाचार

हिमाचल: प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम खराब होने की संभावना बन रही है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 13 फरवरी को बारिश-बर्फबारी जबकि 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते प्रदेश में 18 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 19 व 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed