रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: हिमाचल की 80 हस्तियों को अयोध्या से निमंत्रण…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के भी करीब 80 गणमान्य लोग अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। इनमें विक्रमादित्य सिंह व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी बुलाए गए हैं। इसके अलावा बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी न्योता दिया है। हिमाचल प्रदेश से एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा, ग्रेट खली, शूटर विजय कुमार, मोटे अनाज को उगाने के लिए सम्मानित पद्मश्री नेक राम शर्मा, चंबा रूमाल के लिए सम्मानित पद्मश्री ललिता वकील, सहायक आचार्य चमन लाल बंगा, उद्योगपति गौतम जैन, साहित्यकार अभिराज राजेंद्र मिश्र सहित कई अन्य गण्यमान्य लोगों को भी निमत्रंण पत्र आया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा, स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा, आरोग्य भारती से जुड़े रहे डॉ. राकेश पंडित सहित कई अन्य हस्तियों को भी 22 जनवरी को अयोध्या बुलाया है। इनके अलावा 51 प्रमुख संतों को बुलाया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed