बिलासपुर : कार खाई में गिरी, परिवार के 6 सदस्य घायल

बिलासपुर: बिलासपुर के बाग खुर्द गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। वह ज्वाला जी मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। नम्होल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ है। कार में 9 लोग सवार थे। सुरक्षित बचे तीन लोगों ने सड़क पर आकर लोगों से मदद मांगी। लोग घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाल कर सड़क तक लाए और एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, अनिता पत्नी सुरेश कुमार, मनीषा पुत्री सुरेश कुमार, साक्षी पुत्री सुरेश कुमार, धीरज और कमल कुमार के रूप में हुई है।

सभी घायल सोलन की अर्की तहसील के सरयांज गांव निवासी हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed