ठियोग : तीन मंजिला मकान में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 गाय की मौत

शिमला: ठियोग उपमंडल के देहा में बीती रात एक मकान में आग लग गई। इसमें एक बुजुर्ग और दो गाय जिंदा जल गईं। आग की इस घटना में तीन मंजिला मकान के 18 कमरे जलकर राख हो गए। उप तहसील देहा के अड़शाला गांव में आग की यह घटना बीती रात दो बजे के करीब की बताई जा रही है, जिसमें जयराम हिमटा का मकान पूरी तरह जल गया। इस घटना में जयराम (75 साल) पुत्र रत्ती राम की मौत हो गई। सूचना के अनुसार, आग की लपटे देखकर गांव के लोग इसे बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद सुबह चार बजे तक आग पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका। इससे गांव में दूसरे लोगों के मकान जलने से बच गए, लेकिन साथ लगते एक घर के मकान के शीशे जरूर चटक गए हैं। आग पर पूरी तरह सुबह 10 बजे तक काबू पाया गया। स्थानीय प्रशासन मौके पर नुकसान का आकलन कर रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed