चंबा : सलूणी में तीन घर और गोशालाएं जलकर राख..एक व्यक्ति झुलसा

चंबा : चंबा जिले के विकास खंड सलूणी के खनेई गांव में तीन कच्चे घर और तीन गोशालाओं में अचानक आग लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे तीन कच्चे घरों और उसके साथ बनी तीन गोशालाओं में आग लग गई। इससे कच्चे घर और गोशालाएं जलकर राख हो गए। हालांकि गोशाला में बंधे मवेशियों को आग से बचाते हुए कुलदीप सिंह (51) पुत्र राम कृष्ण निवासी खनेई झुलस गया। गनीमत यह रही कि इन घरों में रहने वाले परिवार और गोशाला में बंधे मवेशी सुरक्षित बच गए।

पुलिस ने बताया कि खनेई गांव निवासी उत्तम सिंह पुत्र तेजू, राजिंद्र सिंह पुत्र तेजू और कुलदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण के घरों और गोशालाओं में आग लगने के कारणों का अभी तक तक नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति जो मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में झुलस गया था, को किहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया है।

 आग में झुलसे व्यक्ति को प्रशासन की तरफ से 5,000 रुपये की फौरी सहायता दी गई है। आग से हुए नुकसान का राजस्व विभाग की टीम आकलन तैयार कर रही है। उसके आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed