हिमाचल: आपदा राहत कोष के लिए अंशदान

माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए किया 2 करोड़ का अंशदान

ऊना: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आज यहां श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने मंदिर न्यास का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न मंदिर न्यास व प्रदेश के लोग आपदा राहत कोष में उदारतापूर्ण अंशदान कर रहे हैं। यह राशि प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में सहायक होगी।

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आज यहां नोवे बेन प्रोडक्ट्स की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख एक हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।
नादौन के बड़ा निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
डॉ. रेड्डी लेबोट्रीज लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 20 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया।
आकलैंड हाउस स्कूल की प्रधानाचार्य ने स्कूल की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 8 लाख 2 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।
 पेस कार्यक्रम के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र, हि.प्र. की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आज यहां 5 लाख 50 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ने भेंट किया गया।

केयर एनजीओ के परियोजना निदेशक रमेश अत्री ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के तहत कार्यरत 18 एनजीओ की ओर से आपदा राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा की इस घड़ी में यह राशि प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने में सहाहिमाचल: आपदा राहत कोष के लिए अंशदान यक सिद्ध होगी। उन्होंने लोगों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक योगदान का आग्रह भी किया।
आपदा राहत कोष में वाई.आर.जी. केयर वन स्टॉप सेंटर, हिमाचल प्रदेश, सनराइज शिक्षा समिति ऊना, कम्युनिटी एक्शन फॉर रूरल एक्सीलेंस सिरमौर, संत निश्चल सिंह फाउंडेशन परवाणू, सोलन, आरुषि ग्रामीण संस्थान, सोलन, लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर, एन.सी.पी.आई. प्लस, सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन, मंडी, सोसायटी फॉर ह्यूमन इंटरेस्ट इन रूरल एडवांसमेंट, धर्मशाला, कांगड़ा, सोसायटी फॉर हिली वेलफेयर, हमीरपुर, सहयोग ऊना, स्पार्क शिमला, हिम ग्रामीण विकास संस्थान, ज्वालाजी, कांगड़ा, अखिल भारतीय सामाजिक स्वास्थ्य संघ, शिमला, सोशल एक्शन फॉर रूरल डेवलपमेंट ऑफ हिली एरिया सिरमौर, एक्शन रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सोलन, ओशीन संस्था, चंबा और मानस कल्याण बहुउद्देशीय सोसायटी मनाली ने अंशदान किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed