हिमाचल: पक्ष व विपक्ष में सामंजस्य बिठाने के किये जाएंगे प्रयास : विपिन पमार

कांग्रेस सरकार लोगों को ठग कर अब कर रही विचार: विपिन

बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा, सरकार-मंत्री के खिलाफ खुलकर नारेबाजी

मात्र केंद्र व पूर्व भाजपा सरकार को दोष देने को सीखा मूल मंत्र

पूर्व विस अध्यक्ष बोले केंद्र से मिले करोड़ों, आपदा पर भी उचित मदद

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा भाजपा के प्रभारी एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लोगों को ठग कर अब हर विषय में विचार किए जाने का राग ही अलाप रही है। विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार प्रशिक्षित, पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। जिसके चलते ही अब सरकार-सीएम संग मंत्रियों के खिलाफ खुलकर नारेबाजी भी सामने आ रही है। सरकार आखिर किस घमंड में जी रही है, जो युवा अपनी नौकरी के लिए उनसे मिलने पहुंच रहे हैं, उन्हें भी अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रदेश की युवाओं कि ऐसी हताशा देखी नहीं जा रही है, और अब भारतीय जनता पार्टी भी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। भाजपा कांगड़ा-चंबा प्रभारी व पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार मात्र केंद्र व पूर्व भाजपा सरकार को दोष देने का मूल मंत्र सीखा है। युवा अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, तो हर बार केंद्र व पूर्व सरकार का राग अलापने का काम ही कांग्रेस के सीएम व मंत्री कर रहे हैं। पूर्व विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि केंद्र से करोड़ों रुपए हिमाचल में विकास कार्यों के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आपदा पर भी तीन हज़ार करोड़ की मदद प्रदान की गई है।
विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार का समय केवल विचार करने का ही रह गएया है, ऐसा लगता है कि आने वाले पांच साल केवल विचार में ही निकाल देंगे। बेरोजगारी कम करने के वायदे करने वाले कांग्रेस सरकार अब बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। मात्र एक वर्ष में ही सभी मोर्चे सड़कों पर उतर चुके हैं, सरकार की खिलाफत कर रहे हैं। यह सरकार गेस्ट फैकल्टी रखने की बात करती है, और उसके बाद फिर विचार करने बात करती हैं। जब भी यह सरकार किसी मुद्दे पर आम जनता से गिरना शुरू करती है, तो अपने आप को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के ऊपर दोषारोपण करती है। पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश को पिछले वर्ष 33 हज़ार करोड़ से अधिक की राशि आई और आपदा प्रबंधन के लिए भी तीन हज़ार करोड़ से अधिक की राशि आई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो राशि आई उसका कुप्रबंधन कर अपने चेह्तों को फायदा देने का प्रयास इस सरकार ने किया। सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक पैसे की कमी नहीं रखी पर इन्होंने केवल मात्र दोषारोपण कर केंद्र सरकार को बदनाम करने का काम किया। यह सरकार केवल पांच साल विचार की सरकार है, कुप्रबंधन की सरकार है, छल कपट और झूठ की सरकार है, जनता को धोखा देने वाली सरकार है, महंगाई बढ़ाने वाली सरकार है। जिसके खिलाफ अब भाजपा बड़ा जन आंदोलन चलाकर सबक सिखाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed