चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

मण्डी: HRTC बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

मण्डी\सुंदरनगर: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धसने के कारण हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बस 31-1315 सुंदरनगर शिमला रूट पर जा रही थी। सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत सुंदरनगर शिमला वाया डैहर रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस सरोस नामक स्थान पर सड़क मार्ग धंसने से करीब 50 फुट नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक-परिचालक सहित 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 8 घायलों को मेडिकल काॅलेज नेरचौक रैफर किया गया है जबकि शेष का उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में जारी है।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सुंदरनगर डिपो की बस (एचपी 31-1315) सुंदरनगर से शिमला के लिए करीब 5 बजे रवाना हुई। इस दौरान सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं थी। बस चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगू से वाया डैहर जाने के लिए निकली और करीब साढ़े 5 बजे सरोस के पास जैसे ही मार्ग पर बस चल रही थी तो अचानक सड़क मार्ग ही नीचे धंस गया जिसके साथ बस भी मार्ग से करीब 50 फुट नीचे तक मलबे के साथ धंसती चली गई। गनीमत रही कि बस मलबे की चपेट में आने से नहीं पलटी अन्यथा जानी नुक्सान भी हो सकता था। बस में चालक-परिचालक के अलावा 10 यात्री मौजूद थे। सूचना मिलते ही प्रशासन भी टीम सहित मौके पर पंहुचा और बस में सवार लोगों को रैस्क्यू कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed