चंबा: मनोहर हत्याकांड के विरोध में आक्रोश रैली…

हिमाचल: प्रदेश के  चम्बा जिला के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड के विरोध में विभिन्न हिंदु संगठनों ने चम्बा में आक्रोश रैली निकाली। लोगों ने मनोहर के हत्यारों को जल्द फांसी देने की मांग की।

चम्बा सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में बाजार बंद रहे और व्यापारियों ने भी सड़कों पर उतर कर हत्याकांड का विरोध जताया।  जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के आह्वान पर मृतक युवक को न्याय दिलवाने और पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने के उदेश्य से  सुबह 11:00 बजे चौगान नंबर-2 से विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस विभाग द्वारा जन आक्रोश रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए गए थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed