अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की पहली संध्या रही “हारमनी ऑफ़ पाइंस” के नाम 

शिमला: अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल ने किया।

इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनता को झूमने पर विवश किया। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुके हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड हारमनी ऑफ़ पाइंस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त, गायक लोकेन्द्र चौहान, अभिज्ञा बैंड, गोपाल शर्मा और हनी नेगी ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed