पैराग्लाईडिंग वर्ल्ड कप में विशेष बच्चे भी भरेंगे उड़ान

कुल्लू: डोभी में पैराग्लाइडर क्रैश, महिला पर्यटक और पायलट घायल

कुल्लू : जिला कुल्लू के डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर दोपहर के समय एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत एक पर्यटक महिला घायल हो गई है। दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडर के पायलट विवेक ने अहमदाबाद की महिला सैलानी के साथ उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाते हुए पैराग्लाइडर क्रैश हो गया और पायलट के साथ महिला सैलानी भी नीचे जा गिरे। दोनों को घायल देख स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और उन्हें गाड़ी में ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed