हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, 89.7 फीसदी रहा परिणाम

हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं टॉपर्स के नाम और मार्क्स…..

हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 89.7 प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल्लू जिले की छात्रा मानवी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बिलासपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऋषिकेश की छात्रा सिमरन कौर ने 98.71 प्रतिशत (691) अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। हमीरपुर जिले के लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे की छात्रा पलक ने 98.57 प्रतिशत (690) अंक लेकर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है।

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम 89.7 प्रतिशत रहा है। 91440  विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 81732 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 7534 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed