हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में कल भी बारिश के आसार..

शिमला: प्रदेश में शुक्रवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के आठ जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। चार मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 जून तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। जबकि मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 12 जून तक मौसम साफ़ रहने के आसार हैं।  शुक्रवार को कुछ मैदानी जिलों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में अंधड और बारिश का येलो अलर्ट है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed