वायरल हुए ऑडियो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कड़ा संज्ञान: शीतल व्यास व डाॅ. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को किया निलंबित, सभी दायित्वों से भी किया मुक्त

  • भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है और यहां पर किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सुरेश कश्यप

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह ने जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हाल में सोशल मीडिया में वायरल हुए भाजपा महिला मोर्चा के कथित ऑडियो का कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा सोशल मीडिया एवं आई.टी. प्रभारी डाॅ. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी दायित्वों से भी तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है और यहां पर किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल ही में महिला मोर्चा की आईटी संयोजक डॉ. अर्चना, महामंत्री  शीतल व्यास, वंदना गुलेरिया और कुछ अन्य के बीच कुछ मुद्दों को लेकर तीखी बहस भी हुई। एक पदाधिकारी ने दूसरे पर चार लाख रुपये लेकर पद हासिल करने का आरोप लगाया तो दूसरी ने संगठन के कामकाज सही न होने और बदसलूकी जैसे आरोप लगाए थे।आरोप प्रत्यारोपों का ऑडियो बनाकर किसी पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से की थी जिसके चलते अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हाल में सोशल मीडिया में वायरल हुए भाजपा महिला मोर्चा के कथित ऑडियो का कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास तथा सोशल मीडिया एवं आई.टी. प्रभारी डाॅ. अर्चना ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इन दोनों पदाधिकारियों को संगठन के सभी दायित्वों से भी तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *