रोहड़ू: कार खाई में गिरी, 3 की मौत 2 घायल

रोहड़ू/चौपाल: शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के अंतर्गत चौपाल-सरांह मार्ग पर भोलानू नामक स्थान पर सुबह करीब 10 बजे सुबह एक ऑल्टो कार संख्या एचपी 85-0418 गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा तहसील मुख्यालय चौपाल से करीब 15 किलोमीटर सरांह मार्ग पर भोलानु में हुआ।

मृतकों की पहचान जगत सिंह ((50) पुत्र तुलसी राम गांव कांडो भटनोल तहसील शिलाई जिला सिरमौर, जगत सिंह (45) पुत्र अमर सिंह गांव बागना डाकघर कांडो भटनोल तहसील शिलाई जिला सिरमौर व बलबीर (42) पुत्र रतन सिंह ग्राम धाडस डाकघर कांडो भटनोल तहसील शिलाई जिला सिरमौर के रूप में हुई है।  जबकि हादसे में सुनील (3) पुत्र भोपिंदर गांव कांडो भटनोल व अतर सिंह (40) पुत्र मनिया राम गांव बोहल डाकघर कांडो भटनोल तहसील शिलाई जिला सिरमौर को गंभीर रूप से घायल है। उन्हें सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *